Fri. Oct 9th, 2026

आओ सखियाँ मिलजुल गाएं,
होली आई, होली आई,
नीली, पीली, लाल, गुलाबी,
होली आई, होली आई,
आओ सखियाँ मिलजुल गाएं,
होली आई, होली आई.

कोई लाए रंग पिचकारी,
कोई अबीर ग़ुलाल सारी,
रंग बिरंगी दुनिया सारी,
देखो लागे न्यारी न्यारी,
आओ सखियाँ मिलजुल गाएं,
होली आई, होली आई.

रंगों की बरसात है आई,
ग़ुलाल-अबीर के बादल छाए,
बच्चे बूढ़े सब पर मस्ती छाई,
भाभी, चाची, मामी आईं,
आओ सखियाँ मिलजुल गाएं,
होली आई, होली आई.

लाल रंग से तन को रंग लो,
प्रेम रंग से मन को,
गिले शिकवे दूर कर लो,
रिश्तों की मिठास भर कर,
आओ सखियाँ मिलजुल गाएं,
होली आई, होली आई.

सब हैं अपने, कोई न पराया,
बैर -भाव को दूर भगाकर,
भाईचारा को गले लगाएं,
घर – आँगन अपना सजाएं,
आओ सखियाँ मिलजुल गाएं,
होली आई, होली आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *